Accident : आईसर वाहन गिरा गहरी खाई में, उत्तरकाशी के युवक की मौत*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

त्यूणी /देहरादून

 

त्यूणी के निकट एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से जनपद उत्तरकाशी के एक युवक की मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार  शनिवार को सुबह समय लगभग 06:04 बजे स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि हटाल व फिडिज पुल के मध्य एक आईसर वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि आईसर वाहन (UK 07CD 5049) लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। वाहन में केवल एक ही व्यक्ति (चालक ) सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई से वाहन चालक का शव बरामद किया गया। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में शव को स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की सहायता से रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम-*
विपिन सिंह पुत्र श्री सोबेंद्र लाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी: ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *