*उत्तरकाशी : यमुनाघाटी में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

बड़कोट तहसील के अंतर्गत यमुनाघाटी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में बताया गया कि 2 मई 2026 को पूरे यमुनाघाटी क्षेत्र में अत्यधिक ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलें और पेड़ों में लगे फल पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। इस आपदा के कारण किसानों और बागवानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि उनकी आजीविका का मुख्य साधन प्रभावित हुआ है।
किसानों ने शासन से मांग की है कि नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही फसल बीमा कंपनी के माध्यम से भी राहत राशि दिलाने की मांग की गई है, ताकि किसान इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
ज्ञापन देने वालों में कालिंदी मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रवीण सिंह असवाल, ग्राम प्रधान स्यालव जय प्रकाश रावत, युवा नेता आजाद डिमरी, भाजपा मंडल महामंत्री तरवीन राणा, संतोष चौहान, कपिल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *