जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सडक दुर्घटनाों पर अकुंश तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
प्रभारी यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय के आस-पास तथा सिगोटी क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाते हुये ओवरस्पीड, नो पार्किंग, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जैसे यातायात नियम उलंघन करने पर 19 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी। नशे में वाहन चलाने पर 2 चालक गिरफ्तार व वाहन सीज किये गये।
यातायात नियमों के विरुद्ध काली फ़िल्म वालें स्कार्पियो वाहन के काली फ़िल्म उतरवाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा की महत्ता बताई गयी।