*उत्तरकाशी : बड़कोट में पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दूचेरी व अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भाजपा /एन डी ए की भव्य जीत पर बड़कोट में कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल बजों के साथ बाजार में मिष्ठान वितरण किया और में साथ भारत माता की जयकारों के नारों के साथ उत्साहपूर्वक खुशी मनाई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि हमारी विचारधारा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट विश्वास की विजय है।यह जीत उन अनगिनत कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और निष्ठा का परिणाम है, जिन्होंने दिन-रात एक कर संगठन को मजबूत किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी विचारधारा “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए,देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर सभी मिलकर जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।यह जीत जन-जन के विश्वास, समर्पण और विकास की भावना की जीत है।
अध्यक्ष मंडल बड़कोट ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बड़कोट अमित रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा, शैलेन्द्र चौहान, संजय अग्रवाल,गिरीश चौहान,रमेश रावत, सरदार सिंह चौहान, सरवीर सिंह चौहान, आजाद डिमरी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *