*उत्तरकाशी : नाबालिगा के अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा भेजा गया जेल*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

कोतवाली बड़कोट पर पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बीते 28 अप्रैल को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली बड़कोट पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी हेतु पुलिस कडे निर्देश दिये गये थे।बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में जानकारी जुटाते हुये अपह्रता को बरामद तथा नाबालिगा का अपह्रण/दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक रोहन पुत्र बिट्टू निवासी कलेर, चकराता, देहरादून(20 वर्ष) को आज  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है। पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *