*Big Breaking : पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या*

Nbt /उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कोलकाता /दिल्ली

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पोस्ट-पोल हिंसा जारी है. ताजा घटना में बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनका नाम चंद्रनाथ रथ बताया गया है. इस दौरान गोली लगने से उनके साथ मौजूद घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घायल व्यक्ति का इलाज इस समय मध्यमग्राम क्रॉसिंग पर स्थित विबासिटी नर्सिंग होम में चल रहा है. उधर, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है. वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *