जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम यात्रा का सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन अनवरत जारी है। चारधाम यात्रा के अंतर्गत जिले के दोनों पावन धामों में श्रद्धालु भारी उत्साह और आत्मीयता के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 मई 2026 तक श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में दर्शन करने वाले कुल यात्रियों की संख्या 250787 पहुंच गई है। आज दोनों धामों में कुल 19507 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये जिसमें यमुनोत्री धाम के 10392 और गंगोत्री धाम के 9115 यात्री शामिल हैं। आज कुल 1941 वाहनों का धामों की और सुरक्षित आवागमन हुआ। जिससे अब तक यात्रा सीजन में धामों की ओर पहुंचने वाले कुल वाहनों की संख्या 26034 हो गई है।
यात्रा मार्गों के मुख्य पड़ावों पर स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों में आज 8611 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई और 620 यात्रियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।यात्रा की शुरुवात से अब तक 86895 यात्रियों की स्क्रीनिंग और 8753 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर उपलब्ध सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित सभी जरूरी सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रा का सुगम सुरक्षित एवम् सुव्यवस्थित संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है।