*उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : नाबालिगा के अपह्रण तथा दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

गत दिन एक व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर अपनी पुत्री के नौ मई को बिना बताए घर से चले जाने वापस घर न लौटने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान लडकी का नाबालिग होना प्रकाश में आया।

मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के द्वारा हुए पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला, दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर लडकी को तुरन्त बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुरोला पुलिस की टीम उक्त प्रकरण मे त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपह्रता को गत देर सांय को मोरी क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया, पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग के अपह्रण तथा दुष्कर्म की धारा 137(2), 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी कर नाबालिगा के अपह्रण/दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मनोज नेगी, कोंस्टेबल बबीता शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *