
जयप्रकाश बहुगुणा
*मोरी /उत्तरकाशी*
सीमांत विकासखंड मोरी उत्तरकाशी उत्तराखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक चौहान का भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन हुआ है। महक अब भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 16–17 मई 2026 को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया 7s चैंपियनशिप में भाग लेंगी।महक चौहान इससे पहले भी अंडर-18 भारतीय टीम एवं अंडर-20 भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं तथा ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब उनका चयन सीनियर भारतीय टीम में होने से पूरे प्रदेश और उत्तराखंड रग्बी परिवार में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
सीमांत विकासखंड मोरी के ग्राम भद्रासु उत्तरकाशी की रहने वाली महक चौहान पुत्री अरविन्द चौहान ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी एवं फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने महक चौहान को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।पूरा उत्तराखंड रग्बी परिवार महक चौहान की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने महक के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की है!