*वासुदेव डिमरी बने उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संघठन का विस्तार करते हुए कुछ नई नियुक्तियां की है!जिसके तहत उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड नौगांव की ग्राम सभा भाटिया प्रथम निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता वासुदेव डिमरी को उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है!डिमरी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी हैं, तथा वर्तमान में संघठन के नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष हैं!

वासुदेव डिमरी की नियुक्ति कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश चेयरमैन गौरव मैठाणी के द्वारा की गई है!डिमरी की नियुक्ति पर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी ब्यक्त की है!कांग्रेस कार्यकर्त्ता व युवा नेता अन्ना रावत, धीरेन्द्र सिंह नेगी, विजयपाल रावत, बाबूराम शाह सहित सभी ने डिमरी की ओबीसी विभाग प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति को संघटनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है!वासुदेव डिमरी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी व ओबीसी विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संघठन के लिए पूरे मनोभाव व सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *