उत्तरकाशी : दोस्तों के साथ टहलने निकले 34 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

बुधवार देर शाम को अपने दोस्तों के साथ टहलने गया एक युवक खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सांय समय करीब 06:24 बजे उप तहसील जोशियाड़ा अन्तर्गत कुटेटी से जसपुर- सिल्याण वाली ग्रामीण रोड़ पर घूमने गये थे, तभी विकास उपरोक्त का मोबाईल हाथ से गिर गया फोन को उठाने के लिए विकास सड़क से नीचे उतरा तो पीरुल में पांव फिसलने से वह 50 मीटर नीचे गिर गया, साथियों द्वारा विकास को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा विकास को मृत घोषित किया गया । पुलिस टीम द्वारा पंचायातनामा की कार्यवाही की गयी, शव को मॉर्चरी में रखा गया हैं। कल दिनांक-21.05.2026 को पोस्टमार्टम किया जायेगा। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि

*1-विकास गुसांई पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह गुंसाई उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम कन्सेण उत्तरकाशी* (ट्रैकिंग वालों के साथ कुकिंग का कार्य करता है ) , मृत्यु है।
*2-राहुल सिंह रावत पुत्र श्री चतर सिंह रावत निवासी ग्राम बौंगा उत्तरकाशी उम्र करीब 33 वर्ष* (ट्रैकिंग वालों के साथ गाईड का कार्य करता है) सुरक्षित हैं।
*3-त्रिलोक नाथ पुत्र श्री भुजबल सिंह नाथ निवासी ग्राम डांग उत्तरकाशी उम्र करीब 28 वर्ष*(ट्रैकिंग वालों के साथ गाईड का कार्य करता है) तीनों दोस्त हैं। सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *