उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली
शनिवार को कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक मोटरसाईकिल क़े दुर्घटना ग्रस्त होने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है!पुलिस से मिली जानकारी क़े अनुसार आज 23 मई को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गलनाऊ के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है तथा बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।
दूसरे युवक का SDRF एवं NDRF टीमों की सहायता से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा उसे भी उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बाजार कर्णप्रयाग में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहाट, असम उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित किया गया। जबकि ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर, बिहार उम्र 25 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।