*उत्तरकाशी ब्रेकिंग : मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग पहुंचे उत्तरकाशी, सीमांत क्षेत्र में पोलिंग बूथ का करेंगे निरिक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

*मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे!मुख्य निर्वाचन आयुक्त,भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार झाला हैलीपैड से हर्षिल के लिए हुए रवाना। हर्षिल में पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *