उत्तरकाशी ब्रेकिंग न्यूज़
गंगोत्री हाइवे पर गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रहा एक छोटा वाहन शुक्रवार को अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या PB01F1733 में कुल पांच लोग sवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भटवाड़ी लाया जा रहा है।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।