*uttarkashi : पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

पानी की टंकियों से लदा एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को न्यू खालसी मांड मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन यू के -07 सी ए 9825 धरासू से न्यू खालसी मांड की ओर जा रहा था जिसमें हजार–हजार लीटर पानी की क्षमता वाली दो टंकियां लदी हुई थी। अचानक अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक सूरज (19 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मांगशीरू लाल, निवासी ग्राम जामणी नागराजधार, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को खाई में गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं और वह बच नहीं सका। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *