जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
यमुनाघाटी क़े सबसे पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में बदहाल पड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं क़े विरुद्ध सोमवार को क्षेत्र वासियों ने धरना -प्रदर्शन कर सरकार से स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की!सोमवार को दर्जनों की संख्या में लोगों ने ढ़ोल बाजों क़े साथ यहां जुलुस प्रदर्शन किया!क्षेत्र वासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता और पर्याप्त दवा आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र यहां स्वास्थ्य ब्यवस्थाएं ठीक नहीं की जाती है तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा!जुलुस प्रदर्शन में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्त्ता, ग्रामीण व नगर क्षेत्र की महिलाएं शामिल रही!