उत्तराखंड Express ब्यूरो
अल्मोड़ा
“खेत बचाओ अभियान” का शुभारम्भ शनिवार को हवालबाग में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह अभियान पूरे माह भर जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कृषि भूमि के संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। जैविक खेती के लिये मिट्टी की दशा सुधरेगी । तथा खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता मे सुधार होगा । नदियों की गुणवत्ता बढेगी , ग्लोवल वार्मिग से प्रकृति का बहुत नुकसान हो रहा है पानी का सन्कुलित प्रयोग व रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने की जरूरत है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल खेती बचाने की बात नहीं कर रही है, बल्कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान प्राकृतिक एवं जैविक कृषि से जुड़ी हुई है और सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, विपणन सुविधाएं तथा जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। केन्द्रिय कृर्षि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाया गया अभियान जन आन्दोलन बन चुका है ,उन्होंने कहा कि जैविक कृषि न केवल भूमि की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।सी एम ने तारबाड़ योजना हेतु छ: करोड़ व शौकियाथल इन्टर कालेज मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की ।
कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती की नवीन विधियों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा बागवानी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन लागत में कमी और आय में वृद्धि संभव है। मधुमख्खी पालन शहद उत्पादन को भी जोडना जरूरी है। सरकार ने वीमा सहित विविध कार्यक्रम संचालित किये है
इस अवसर पर कृर्षि व सैनिक कल्याण मन्त्री गणेश जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश तरक्की कर रहा है उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानो के बारे मे पहली बार सोचा व केन्द्रिय कृर्षि मन्त्री शिवराज सिह चौहान के मार्गदर्शन मे यह अभियान चल रहा है. इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने जैविक खेती अपनाने के बाद प्राप्त सफलताओं, उत्पादन में वृद्धि तथा बाजार में बेहतर मूल्य मिलने के अनुभवों को उपस्थित कृषकों के साथ साझा किया। उनके अनुभवों से अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली।
जनसभा में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि विकास योजनाओं, सरकारी सहायता कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
खेत बचाओ अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, कृषक गोष्ठियां तथा तकनीकी परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार को आशा है कि यह अभियान कृषि भूमि संरक्षण, जैविक खेती के विस्तार तथा किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट , गोविंद सिंह पिलखवाल ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख हवलबाग हिमानी कुंडू, लमगडा त्रिलोक रावत, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह,अपर जिलाधिकारी युक्त मिश्रा एस एस पी चन्द्रशेखर घोड़ेके सहित आदि मौजूद थे।खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संबोधन के बाद हुआ