जयप्रकाश बहुगुणा
*उतरकाशी*
शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में ऐतिहासिक पांच वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारीयों ने विधि विधान से काशी विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर में मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल की उपलक्ष में धामी के नाम से संकल्प लेकर उनके दीर्घायु और कुशल जीवन की कामना के साथ भाजपा सरकार के लंबे कार्यकाल की प्रार्थना मां शक्ति का पाठ,, भोलेशंकर का अभिषेक के साथ मंदिर प्रांगण में हवन आदि पूजा पाठ किए गए।इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और नकल विरोधी कानून बनाने जैसे बड़े फैसले लिए गये मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।
जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा मुख्य सेवक के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर एक नया इतिहास रचा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पास वर्ष पूरे हो गए हैं इस अवसर पर आज से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत भी हो गई है ,सेवा सुशासन समर्पण थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत प्रदेश भर के विभिन्न जन कल्याणकारी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिससे पारदर्शी तरीके से हजारों नियुक्तियां हुईं।
मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने कहा पुष्कर धामी के नेतृत्व में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया। इसके साथ ही राज्य में 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया गया है।सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया, जिसके तहत 12,000 एकड़ से ज्यादा भूमि माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई।औद्योगिक क्षेत्र में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश ग्राउंड हो चुका है, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। ऑल वेदर रोड परियोजना, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का पुनर्निर्माण, दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य इन 5 वर्षों में हुए हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर सिंह चौहान, महामंत्री परशुराम जगूड़ी, महावीर नेगी, विजय संतरी, राजेन्द्र गंगाडी, मनुजेन्द्र सिंह रावत, राजेश राणा, रजनीश चौहान, राजीव बहुगुणा, प्रताप सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।