*चयनित होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति करने को यमुनोत्री के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा होम्यो-पैथिक चिकित्साधिकारियों के रिक्त 24 पदों पर चयनित किये गये अभ्यर्थीयों को नियुक्ति देने के संबंध में यमुनोत्री के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता केदार सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है!
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने कहा है कि होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों हेतु विग्यप्ति वर्ष 2022 में विज्ञापित की गई थी, परीक्षाएं बिलम्ब से जुलाई 2025 में साक्षात्कार लिए गये, जिसका परिणाम 25 नवम्बर 2025 को घोषित कर 24 चिकित्साधिकारी चयनित किए जा चुके हैं!चयनित किए गये होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को बिना किसी कारण लगभग आठ माह का समय व्यतीत होने पर भी नियुक्ती प्रदान नहीं की गई है,जो चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही साथ प्रदेश की जनता के चिकित्सा स्वास्थ्य पर अनावश्यक उत्पीड़न है!पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त सम्बन्ध में कतिपय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को भी निराधार प्रार्थना पत्र दिए गये थे जिए पर मुख्यमंत्री ने माह मार्च 2026 में अपर सचिव कार्मिक को 10 दिन के भीतर जाँच आख्या हेतु आदेशित किया गया था, किन्तु उनके द्वारा उक्त प्रकरण में अनावश्यक विलम्ब कारित किया गया! किन्तु अब तीन माह पश्चात जाँच आख्या सचिव आयुष को प्रेषित कर दी गई है!जिससे नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है!
यमुनोत्री के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि चयनित 24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को यथाशीघ्र नियुक्ति के आदेश निर्गत किये जाय, जिससे चिकित्सा ब्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता मिल सके!तथा नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थीयों को रोजगार मिल सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *