उत्तराखंड Express ब्यूरो
हरिद्वार
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹500-₹500 के 169 नकली नोट यानी कुल ₹84,500 के साथ गुरदासपुर, पंजाब निवासी चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से नकली करेंसी का पूरा नेटवर्क हिल गया है।पुलिस के अनुसार 5/6 जुलाई की रात मेला अस्पताल की ओर से आ रहे चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चारों भागने लगे, लेकिन बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे के बीच घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से ₹500 के 169 जाली नोट बरामद हुए। इसी प्रकार से लाखों रुपए की नकलीकरेंसी सहित एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस गिरोह की कमर तोड़ने का काम किया था।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने एक जानकारी में बताया की वर्तमान में चार धाम सीजन यात्रा और आगामी महाकुंभ को लेकर पुलिस सूत्रों के अनुसार और और पुलिस मुखबिर के नेटवर्क के द्वारा बताया गया था कि देवभूमि हरिद्वार और उत्तराखंड में नकली नोटों का धंधा करने वाले कुछ गिरोह सक्रिय हैं और मार्केट में तथा आने वाले तीर्थ यात्रियों को निशाना बनाने के लिए सक्रियहो गया है इसी क्रम में पुलिस ने पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान और ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत यह नकली नोट छापने वालागिरोह पुलिस की गिरफ्तमें आया है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ₹20 हजार देकर गुरदासपुर के एक सप्लायर से ₹1 लाख के नकली नोट खरीदे थे। इन्हें असली नोट के रूप में बाजार में चलाने के लिए वे हरिद्वार आए थे। आरोपियों ने कुछ नकली नोटों से खरीदारी करने की बात भी स्वीकारी है।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने और मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। नकली नोटों की बरामदगी के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी मामले की गोपनीय जांच में जुट गई हैं।
1. सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह
2. टिंकू पुत्र सरजीत सिंह
3. सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार
4. संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह
सभी निवासी गुरदासपुर, पंजाब।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी, ऋषिकांत पटवाल, नवीन नेगी, नवीन चौहान, राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद कुमार, सचिन सिंह, सचिन पाण्डेय, नवीन जोशी शामिल रहे।