*शर्मनाक कुकृत्य : नशे में धुत नाती ने 95 साल की नानी से किया दुष्कर्म, हत्या की भी करी कोशिश*

 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

सुरेंद्र दाबसे 

*रुड़की-मंगलौर

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना नारसन चौकी क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक नशे में धुत नाती ने अपनी ही 95 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म किया।

जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। इस दौरान नानी बेहोश हो गईं।

परिजनों को जब घटना की भनक लगी तो उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *