जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर लगातार लगाम कसी जा रही है,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर विगत रात्रि मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अमित रावत नामक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित रावत पुत्र रणवीर सिंह रावत, निवासी ग्राम बग्सारी धनारी, उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है!पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पंवार, कांस्टेबल नीरज, सोमेश पंत’होमगार्ड संतोष शामिल रहे ”
उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 से अब तक जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब ₹44 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।इसके अतिरिक्त नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा चुकी है।