*उत्तरकाशी : जीआईसी टीकोची में आयोजित जन सेवा शिविर में 148 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*मोरी /उत्तरकाशी*

 

जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखण्ड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 16 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। प्रमुख समस्याओं में टिकोची में बाढ़ सुरक्षा कार्य, राजस्व उपनिरीक्षक चौकी टिकोची, आराकोट–चिवां मोटर मार्ग, नेटवर्क संबंधित शिकायत, बरनाली–झोटाडी मोटर मार्ग का अधोमानक निर्माण कार्य विषयक, सिंचाई गूल कार्य, ग्राम आराकोट मध्य नकोट आंगनवाड़ी भवन के संबंध में आदि समस्याएं दर्ज हुई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 एवं आयुष विभाग द्वारा 21लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 17 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 10 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 09 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 12 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए 26 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की, समाज कल्याण विभाग द्वारा 04, सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 05, पंचायतीराज विभाग द्वारा 04, उद्यान विभाग द्वारा 15 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ज्येष्ठ प्रमुख कमलेश रावत,मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, विपेन्द्र नेगी, सुनीला नौटियाल, खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिजौला, नोडल महावीर राणा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *