*हिर्दयविदारक घटना : माँ के साथ जल चढ़ाने शिवालय गया आठ वर्षीय बालक नदी की तेज धारा में बहकर लापता*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

बागेश्वर

बागेश्वर के कपकोट में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सरयू नदी के तेज बहाव में 8 साल का एक बच्चा बह गया। कपकोट स्थित ग्राम पंचायत लाहुर के रहने वाले नन्दन सिंह का 8 वर्षीय बेटा राकेश सिंह सोमवार को अपनी माँ के साथ शिवालय में जलाभिषेक करने गया था!जहाँ वह शिवालय के पास सरयू नदी की चपेट में आ गया। पानी की गति तेज होने के कारण वह तुरंत बह गया।

​घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया:
पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।​घटना के बाद से ही गांव के लोग और मासूम के रिश्तेदार मौके पर मौजूद हैं। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी उसके सही-सलामत मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *