*उत्तरकाशी : लाखों रूपये कीमत के खोए मोबाइल लौटाकर  पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों पर मुस्कान*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में मोबाइल गुमशुदगी के मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी/फील्ड प्रयासों के माध्यम से लगभग *₹5 लाख मूल्य के कुल 20 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
शुक्रवार को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद 20 मोबाइल में से 07 मोबाइल फोन के स्वामियों को कोतवाली बड़कोट बुलाकर विधिवत उनके मोबाइल सौंपे गए, जबकि 13 मोबाइल फोन चारधाम/यात्रा सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों के खोए हुए थे, जिन्हें उनके द्वारा अंकित पते पर डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है।

अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों द्वारा जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उत्तरकाशी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो सीइआईआर पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज करें। यह पोर्टल गुमशुदा मोबाइल फोन को ब्लॉक करने एवं ट्रेस करने में अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी माध्यम है, जिससे मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *