
उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गस कार्यक्रम आयोजित किया गया। एबीवीपी के छात्र नेता नवदीप राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी के छात्र नेता नवदीप राणा के नेतृत्व में किया गया। छात्राओं एवं बहनों ने छात्र भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आपसी भाईचारे, सम्मान, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवदीप राणा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंत में सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
