बड़ासू क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 300 से अधिक ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
मोरी (उत्तरकाशी)
मोरी ब्लॉक के दूरस्थ बड़ासू क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओसला, पंवाणी, गंगाड़ और धारकोट गांवों में पहुंचकर 300 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
दुर्गम और क्षतिग्रस्त रास्तों की चुनौतियों के बावजूद टीम ने ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां वितरित कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।