*महाविद्यालय में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में आज राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट उत्तरकाशी में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार ,एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ. संगीता रावत तथा समिति के सदस्य डॉ. प्रश्ना मिश्रा एवं डॉ. आशीष नौटियाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

डॉ. संगीता रावत, नोडल अधिकारी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।डॉ. प्रश्ना मिश्रा, ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। जागरूकता ही नशे की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।डॉ. आशीष नौटियाल, ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *