उत्तराखंड Express ब्यूरो
रुद्रप्रयाग
श्री केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग क्षेत्र से चोरी हुए स्थानीय आजीविका का मुख्य साधन दो कीमती खच्चरों (अनुमानित कीमत ₹4.5 लाख) को सोनप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री सुरेश चन्द्र बलूनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और सुरागसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्त को नन्दप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
👤 अभियुक्त का विवरण:
मदन सिंह नेगी पुत्र स्व. नैन सिंह नेगी, ग्राम-स्यारी बंगाली, पोस्ट-बंगाली, थाना-नन्दानगर, जनपद चमोली।
👮♂️ पुलिस टीम:
1 उ.नि. हर्ष मोहन — कोतवाली सोनप्रयाग
2 अ.उ.नि. महेन्द्र सिंह नेगी — कोतवाली सोनप्रयाग
3 आरक्षी कुलदीप भारती — कोतवाली सोनप्रयाग
4 आरक्षी विपिन भण्डारी — कोतवाली सोनप्रयाग
#RudraprayagPolice #UttarakhandPolice