यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी से श्रद्धालु हुए रोमांचित,  बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो

बड़कोट (उत्तरकाशी)

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और तापमान में हुई गिरावट से बारिश के साथ सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ के फाहे गिरते देख धाम में मौजूद श्रद्धालु रोमांचित हो उठे।

मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों ने बर्फबारी के बीच प्राकृतिक नजारे का आनंद लिया। कई श्रद्धालुओं के लिए बर्फबारी का यह अनुभव खास रहा।

पंच पंडा समिति के सचिव गिरीश उनियाल और सुरेश नौटियाल ने बताया कि धाम में हुई पहली बर्फबारी से श्रद्धालु खासे उत्साहित नजर आए। कुछ श्रद्धालुओं ने पहली बार इतने करीब से बर्फबारी का यह रोमांचित होने वाला नजारा देखाज़ जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *