*उत्तरकाशी : त्योहारी सीजन में नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का कड़ा प्रहार, पुलिस ने 722 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

 

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए नशे के अवैध कारोबार, तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला, दीपक कठैत  के नेतृत्व में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 की सांय को थाना पुरोला की चौकी नौगांव पुलिस टीम द्वारा नौगांव-डामटा रोड़ स्थान स्योरी बैंड के पास चेकिंग के दौरान सार्थक कोठारी नाम के एक युवक को 722 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है!

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 29 मामलों में 38 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹55.14 लाख मूल्य की 10.5 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *