*उत्तरकाशी : एबीवीपी ने बड़कोट महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए की प्रत्याशीयों की घोषणा*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविधालय बड़कोट में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं, विभिन्न छात्र संग़ठनों द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिए अपने प्रत्याशीयों को मैदान में उतारा जा रहा है!आज प्रमुख छात्र संघठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपाध्यक्ष पद को छोड़कर अपने प्रत्याशीयों की विधिवत घोषणा कर दी है!अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी ) बड़कोट द्वारा स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट, उत्तरकाशी में छात्र संघ चुनाव सत्र 2026-27 के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नगर मंत्री ध्रुव टम्टा द्वारा की गई।
एबीवीपी द्वारा घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर सौरभ, महासचिव पद पर आयुष मालियान, सह सचिव पद पर शीतल, कोषाध्यक्ष पद पर दिया राणा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिद्धांत रावत को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की प्रदेश सह मंत्री सोनी तोमर, जिला सह संयोजक सम्पन्न बहुगुणा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष रावत, पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तरवीन सिंह राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन जगुड़ी, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष निर्देश चौहान, नीरज चौहान, दीपेंद्र रावत एवं कविन चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने तथा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *