*उत्तरकाशी : नौगांव ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र बजलाड़ी में हुआ “आँगन मिलन ” कार्यक्रम का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बजलाडी़ में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान जयवीर सिंह राणा के द्वारा की गई। जयवीर सिंह राणा के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके लिए हम सबको दृढ़ संकल्प लेना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गांव की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, संतुलित आहार की देख -रेख की जाती है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई, अन्नप्रास, बच्चों के लिए खेलकूद, चित्रकला, रंगोली और शिक्षात्मक गतिविधियां भी संचालित की जाती है। बैठक में केंद्र से जुड़ी महिलाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे!कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने अपनी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बी एल केसवानी के द्वारा बताया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं देखभाल और पोषण की संपूर्ण जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्र की है जो की वह बखूबी पूर्ण रूप से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश इन्दवाण ने कहा कि आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत की रीड होती है आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चे छोटी-छोटी गतिविधियों से गुजरते हुए आगे बढ़ते हैं जो की शिक्षा का प्रथम चरण होता है ।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण, बबीता पंवार,दीपिका,रामप्यारी, सरिता रावत, जयेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान युद्धवीर सिंह राणा,अकबर सिंह, बलदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *