जयप्रकाश बहुगुणा
*मोरी /उत्तरकाशी*
जनपद में भालूओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, गत दिनों भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में एक ब्यक्ति पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, मंगलवार को एक बार फिर मोरी ब्लॉक में सांकरी गांव के तिरोला नामक तोक में सेब के बगीचे में घास काट रहे दो युवकों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश पुत्र विरेंद्र भंडारी 17 वर्ष
हाल निवास तिरोला सांकरी व दिपेश पुत्र किशन 18 वर्ष हाल निवास तिरोला सांकरी नेपाली मूल के मंगलवार को ग्यारह बजे लगभग सेब के बगीचे में घास काट रहे थे, कि अचानक भालू ने हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गये, आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया!ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!भालू के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं, ग्रामीणों ने वन विभाग से भालूओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए कारगर उपाय करने की मांग की है!