पुरोला में पहली बार होगी राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, 13 जिलों की 37 टीमों की 468 खिलाड़ी लेंगी भाग, 13 से 15 अक्टूबर तक होगा आयोजन

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो

पुरोला ( उत्तरकाशी)

पुरोला में पहली बार राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों की 37 टीमों की कुल 468 छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता की संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी ने बताया कि पुरोला को पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, परिवहन और खेल मैदान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी के समन्वय से प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही, राज्य स्तरीय खेल आयोजन की मेजबानी से पुरोला की पहचान भी प्रदेशभर में मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *