*उत्तरकाशी : 11 नवंबर भैया दूज के दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

उत्तराखंड के चारधामों में प्रथम विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के इस वर्ष शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद होंगे!आज बिजया दशमी के पावन शुभ अवसर पर माँ यमुना के कपाट बंद होने की तिथि व लग्न निश्चित किया गया!तीर्थ पुरोहित व मंदिर समिति के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के निये भैया दूज के शुभ पावन पर्व पर शुक्ल पक्ष – द्वितिया तिथी बुधबार 26 गते 11 नवम्बर 2026 की अनुराधा नक्षत्र -सोम्ययोग धनु लग्न में 10:28 बजे प्रातः माँ यमुना जी के कपाट बैदिक मन्त्रोचारण के साथ बढ़ा दिये जायेंगे!उसके बाद आगामी छह माह तक माँ यमुना के दर्शन व पूजा -अर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ, खरसाली में होंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *