उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
मोरी (उत्तरकाशी)।
मोरी-सांकरी मोटर मार्ग पर बुधवार को मौताड़ कस्बे के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी नेपाली मूल के थे और भैयादूज के अवसर पर एक-दूसरे के घर मिलने जा रहे थे। हादसे में पूजा (25) और मधु (23), निवासी प्रगतिनगर, तथा पिहू (10) और नीलम (27), निवासी नेटवाड़ घायल हो गईं।
सीएचसी मोरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितेश रावत ने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों को अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
