*उत्तरकाशी : बाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे मेलार्थी, लक्की ड्रॉ रहा विशेष आकर्षण का केंद्र*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी*

बिरजा इण्टर कॉलेज एवं बिरजा प्राइमरी स्कूल में  आयोजित बाल मेले में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं मेलार्थियों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए।

बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में खान-पान, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा, जिसमें प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिला।

लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप कक्षा 10 की छात्रा राधिका ने जीता। द्वितीय पुरस्कार फ्रिज कक्षा यू के जी के ओम मिश्रा को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार साइकिल कक्षा 3 के शिवेन चौहान ने अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त इसमें 110 इनाम थे।अन्य विजेताओं को भी विभिन्न आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लक्की ड्रॉ के परिणामों ने बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह पैदा किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्या अतिथि मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा , मनोज कोहली श्याम अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सुमन बडोनी सामाजिक कार्यकर्ता, गिरीश भट्ट अध्यक्ष, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, अमन बिष्ट अधिशासी अभियंता, आलोक भट्ट खंड शिक्षा अधिकारी दर्शन प्रसाद काला थानाध्यक्ष, धरासू ने कार्यक्रम में लगी स्टॉलों को चला रहे स्कूली लालाओं के ब्यौहार व सामान के साथ साथ पकवान की तारीफ की और विद्यालय को अपना पूरा सहयोग देना का भरोसा दिलाया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर दत्त घिल्डियाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस मौके पर राजेंद्र रागड, विजय बडोनी,पूर्व प्रमुख विजेन्दर सिंह रावत , हरिमोहन ,संजय कंडियाल,सुरेश रमोला, सूर्या प्रकाश,जयपाल सजवाण,राजेंद्र डिमरी,सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *