*उत्तरकाशी ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरी कार, एक ब्यक्ति का शव बरामद, पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान जारी*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार धरासू थाना द्वारा बताया गया कि धरासू थाने से रुणवासा के बीच एक कार सड़क से नीचे खाई में गिर गयी है और उसमें एक व्यक्ति दिख रहा है एसडीआरएफ चिन्यालीसौड़ का फोर्स मौके के लिए रवाना है और थाने का फोर्स मौके पर मौजूद हैl रेस्क्यू का कार्य चल रहा है थाना धरासू द्वारा प्राप्त सूचनानुसार उक्त कार में एक व्यक्ति मिला है जिसकी घटना स्थल पर मृत्यु हुुयी है। मृतक व्यक्ति के शव को रोड हेड तक लाया जा रहा है। जिसके पश्चात शव को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ भेजा जायेगा। इसके अतिरिक्त एस0डी0आर0एफ0 एवं पुलिस द्वारा कार में किसी अन्य व्यक्ति होने की संभावना के दृष्टिगत खोजबीन/रेस्क्यू कार्य गतिमान है।मृतक ब्यक्ति की पहचान बर्फ़ीया लाल पुत्र सफरी ग्राम तुनाल्का बड़कोट उत्तरकाशी के रूप में हुई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *