पर्यावरण,वृक्षारोपण – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com Uttrakhand News Tue, 11 Aug 2026 08:47:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://uttrakhandexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-utrakhandexpress-news-logo-transperent-32x32.png पर्यावरण,वृक्षारोपण – Uttrakhand Express https://uttrakhandexpress.com 32 32 *सराहनीय पहल : नौगांव ब्लॉक के सुनारा गांव में महिलाओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1959/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1959/#respond Tue, 11 Aug 2026 08:32:31 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67341     जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /उत्तरकाशी* ग्रामीण महिलाओं ने गांव में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया!विकासखंड नौगांव की ग्राम पंचायत सुनारा गांव में…

The post *सराहनीय पहल : नौगांव ब्लॉक के सुनारा गांव में महिलाओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

ग्रामीण महिलाओं ने गांव में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया!विकासखंड नौगांव की ग्राम पंचायत सुनारा गांव में एचसीएल फाउंडेशन, इंटैक और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवदार, बांज, कचनार, थुनेर, भीमल, पदम, रिंगाल और तेजपत्ता समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पेड़ बनने तक देखभाल करना भी जरूरी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बांज और देवदार जैसे वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ जलस्रोतों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाया जा सकता है।
वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व के अवसर पर भी इंटैक, एचसीएल फाउंडेशन एवं नमामि गंगे की ओर से संगोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया था।
कार्यक्रम में उपप्रधान दीपिका रमोला, वन रक्षक मंगल सिंह, इंटैक के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर ध्रुव साह व ऋतिक सिंह, फील्ड अधिकारी टीसी रमोला, केयरटेकर कौशल्या, पूर्णी देवी, मंजली, बचनी देवी, राजू देवी, विनिता, नीलम, दर्शनी और वंदना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

The post *सराहनीय पहल : नौगांव ब्लॉक के सुनारा गांव में महिलाओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1959/feed/ 0
*सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री* https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1247/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1247/#respond Wed, 29 Jul 2026 09:46:37 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67140   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी,…

The post *सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित “एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहसिक कदम उठाने तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बाघ दिवस के अवसर पर इस विषय पर आयोजित कार्यशाला अत्यंत सार्थक है। यह आयोजन केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है। यदि हमारे जंगल सुरक्षित रहेंगे, तो बाघ सुरक्षित रहेंगे और प्रकृति का संतुलन भी सुरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का स्वरूप माना गया है। देवभूमि उत्तराखंड अपनी समृद्ध जैव विविधता, वन संपदा और वन्यजीव संरक्षण के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व सहित प्रदेश के वन क्षेत्र इस विरासत के सशक्त प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण, नदियों, मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। वन क्षेत्रों में छोड़ा गया प्लास्टिक अनेक बार वन्यजीवों के भोजन में मिल जाता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जंगलों, नदियों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी और निर्णायक अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, नमामि गंगे तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसी पहलों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। राज्य सरकार भी पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान, निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई कर रही है। चारधाम यात्रा मार्गों तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं रीसाइक्लिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कपड़े के थैले, जूट तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक अथवा अन्य प्रकार का कचरा न छोड़ने की अपील की। उद्योग जगत से इको-फ्रेंडली पैकेजिंग और आधुनिक रीसाइक्लिंग तकनीकों को अपनाने तथा युवाओं से विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम सभाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला से प्राप्त सुझाव उत्तराखंड में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा राज्य को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सुश्री इशिता सजवाण, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव सुश्री नीना ग्रेवाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं विषय विशेषज्ञ मौजूद थे।

The post *सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/dehradun-1247/feed/ 0
*उत्तरकाशी :”ढोली” फिल्म के बाल कलाकार ने दिया हरित भविष्य का अनूठा संदेश, जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1928/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1928/#respond Tue, 28 Jul 2026 04:45:45 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67109 जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /उत्तरकाशी* आज के दौर में जहाँ जन्मदिन का उत्सव प्रायः होटल, केक- पार्टियों और आतिशबाजी तक सीमित रह गया है, वहीं राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव- उत्तरकाशी…

The post *उत्तरकाशी :”ढोली” फिल्म के बाल कलाकार ने दिया हरित भविष्य का अनूठा संदेश, जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

आज के दौर में जहाँ जन्मदिन का उत्सव प्रायः होटल, केक- पार्टियों और आतिशबाजी तक सीमित रह गया है, वहीं राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव- उत्तरकाशी के विद्यार्थियों ने इसे जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर एक अनूठा एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्र अपने साथियों एवं 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फिल्म “ढोली” के बाल कलाकार मास्टर ऋषभ का जन्मदिवस मनाने कण्डारी गांव स्थित पारंपरिक जल स्रोत ‘गाडै धारे’ पहुँचे। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर जल स्रोत की स्वच्छता की, देवदार, बांज, जकरिंडा, रीठा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा मिष्ठान वितरण के साथ जल संरक्षण और हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

फिल्म “ढोली” में नायक जमनदास के बाल्यकाल की प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले “मास्टर ऋषभ” ने अपनी अभिनय प्रतिभा एवं पारंपरिक ढोल वादन से कम आयु में ही राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। उल्लेखनीय है कि इसी फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फीचर फिल्म का सम्मान प्राप्त हुआ है।

विद्यालय के कला शिक्षक सुरक्षा रावत ने बताया कि ऋषभ का चयन फिल्म के प्रथम ऑडिशन में ही हो गया था, जिसके बाद उसे उत्तरकाशी के नाल्ड गांव में आयोजित फ़िल्म की शूटिंग में अभिनय का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि अभिनय के साथ-साथ ऋषभ प्रकृति संरक्षण के प्रति भी अत्यंत जागरूक है। गत वर्ष उसने विभिन्न प्रजातियों के 17 पौधे रोपकर उनका संरक्षण किया था। इस वर्ष भी अपनी बहन रिया एवं साथियों के साथ अनेक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर सिमरन, अंशिका, रिया, प्रिया, श्रुति, दीक्षा, नव्या, अंशुल, शिवांश, प्रेरित, अक्षित सहित शिक्षक सुरक्षा रावत ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

बच्चों द्वारा जन्मदिवस को जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सामुदायिक सेवा से जोड़ने की यह अनूठी पहल क्षेत्र में चर्चा और सराहना का विषय बनी हुई है। यह प्रेरक प्रयास स्पष्ट संदेश देता है कि यदि उत्सवों को प्रकृति और समाज के हित से जोड़ा जाए, तो वे केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रहकर जन-जागरण का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

The post *उत्तरकाशी :”ढोली” फिल्म के बाल कलाकार ने दिया हरित भविष्य का अनूठा संदेश, जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1928/feed/ 0
*उत्तरकाशी : सुमन दिवस पर जिला मुख्यालय के हनुमान चौक और कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1920/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1920/#respond Sat, 25 Jul 2026 06:41:14 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=67050   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* सुमन दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं टिहरी रियासत के जननायक अमर शहीद श्री देव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित…

The post *उत्तरकाशी : सुमन दिवस पर जिला मुख्यालय के हनुमान चौक और कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

सुमन दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं टिहरी रियासत के जननायक अमर शहीद श्री देव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रीदेव सुमन के जीवन-दर्शन और संघर्ष को अविस्मरणीय बताते हुए नई पीढी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

सुमन दिवस के अवसर पर प्रातः जिला मुख्यालय में कीर्ति इंटर कॉलेज से हनुमान चौक होते हुए विश्वनाथ चौक तक छात्रा-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस अवसर पर हनुमान चौक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुमन जी के बलिदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, श्रीदेव सुमन साहित्य कला स्मृति मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र दत्त थपलियाल, सचिव शैलेन्द्र नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, रविन्द्र नौटियाल, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला कार्यालय परिसर में सुमन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दीप प्रज्जवलित कर सुमन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा कि श्रीदेव सुमन जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है, हम सभी को उनके संघर्षों और व्यक्तित्व से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुमन जी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सुमन दिवस के अवसर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शहीद स्मारक पहुंचकर शोभाकार पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम एडीएम मुक्ता मिश्र, सीएचओ रजनीश सिंह, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मातुडा,प्रताप सिंह पोखरियाल ‘पर्यावरण प्रेमी‘, नागेन्द्र थपलियाल, प्रताप बिष्ट, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

सुमन दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम और टिहरी जनक्रांति में सुमन जी के योगदान और बलिदान से नई पीढी को अवगत कराने के लिए जिले में शिक्षण संस्थाओं निबंध, चित्रकला, भाषण एवं नाटक प्रतियोगिताओं तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही विकास भवन, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर भी सरकारी कार्यालयों में सुमन जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया!

The post *उत्तरकाशी : सुमन दिवस पर जिला मुख्यालय के हनुमान चौक और कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1920/feed/ 0
उत्तरकाशी : हरेला पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोपित पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1903/ https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1903/#respond Thu, 16 Jul 2026 05:41:39 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66916 जयप्रकाश बहुगुणा  उत्तरकाशी हरेला पर्व के शुभ अवसर पर राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का…

The post उत्तरकाशी : हरेला पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोपित पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

हरेला पर्व के शुभ अवसर पर राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. नताशा ने की। उन्होंने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बच्चन लाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रमेश सिंह, एनसीसी प्रभारी एम.पी.एस. राणा, स्वीप प्रभारी पवेंद्र सिंह,डीआरआरसी की संयोजक डॉ. सुनीता रावत भंडारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी परदेव सिंह, डॉ. नेहा गोस्वामी, रोवर्स-रेंजर्स दल लीडर डॉ. सुनीता मेहता, डॉ. नरेंद्र कुमार जांगिड़, नमामि गंगे की सदस्य डॉ. मधु बहुगुणा सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वीप (मतदान जागरूकताके तहत)हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी सन्देश लेकर आया।

The post उत्तरकाशी : हरेला पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोपित पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/vivid/uttarkashi-1903/feed/ 0
*हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-146/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-146/#respond Tue, 14 Jul 2026 10:56:53 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66887   उत्तराखंड Express ब्यूरो  *पौड़ी गढ़वाल हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम…

The post *हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*पौड़ी गढ़वाल

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे विश्व के लिए अमूल्य है तथा इसका संरक्षण और वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संवर्धन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेंगे।

मालाग्राम स्थित ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ देश का अपनी तरह का एक अनूठा हर्बल पार्क है, जहां देश के विभिन्न राज्यों एवं हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। यह परिसर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post *हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/pauri-146/feed/ 0
*हरेला पर्व पर उद्यान विभाग प्रदेश भर में 11 लाख फलदार व सगंध एवं औषधीय पौधों का करेगा रोपण, एक लाख चाय के पौधे भी होंगे रोपित :-  गणेश जोशी* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1220/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1220/#respond Wed, 08 Jul 2026 14:31:52 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66858   उत्तराखंड Express ब्यूरो  देहरादून, प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में आगामी 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित…

The post *हरेला पर्व पर उद्यान विभाग प्रदेश भर में 11 लाख फलदार व सगंध एवं औषधीय पौधों का करेगा रोपण, एक लाख चाय के पौधे भी होंगे रोपित :-  गणेश जोशी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून,

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में आगामी 16 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व केवल पौधारोपण का पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का जन अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे पौधों का चयन करने के निर्देश दिए, जो जल स्रोतों के पुनर्जीवन, भू-जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हों। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को वर्षाकाल में नवीनतम रंगीन फल प्रजातियों के आम, अमरूद, लीची, अनार, नींबू, माल्टा, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पौधों के वितरण एवं रोपण की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में उद्यान विभाग द्वारा 11 लाख फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक लाख चाय के पौधे भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया था, जबकि इस वर्ष लक्ष्य को और बढ़ाते हुए व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान संचालित किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखरेख और उनकी शत-प्रतिशत जीवित रहने की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सार्थक रूप से पूरा हो सके।

बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस वर्ष वर्षाकालीन में हरेला पर्व / निःशुल्क फल पौध रोपण योजनान्तर्गत फलदार पौधों के आवंटन की सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष हरेला पर्व पर उद्यान विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया।

बैठक में सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, निदेशक उद्यान आर.के. सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेन्द्र पाल, निदेशक कैप नृपेंद्र चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post *हरेला पर्व पर उद्यान विभाग प्रदेश भर में 11 लाख फलदार व सगंध एवं औषधीय पौधों का करेगा रोपण, एक लाख चाय के पौधे भी होंगे रोपित :-  गणेश जोशी* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/dehradun-1220/feed/ 0
*उत्तरकाशी : वन विभाग के सहयोग से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में किया वृक्षारोपण* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1884/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1884/#respond Sat, 04 Jul 2026 09:23:21 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66759 जयप्रकाश बहुगुणा  *नौगांव /उत्तरकाशी*   ग्राम पंचायत बजलाडी़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में…

The post *उत्तरकाशी : वन विभाग के सहयोग से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में किया वृक्षारोपण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

 

ग्राम पंचायत बजलाडी़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को वन विभाग के सहयोग से पौध उपलब्ध कराई गई, जिसमें फूलों के पौधों के साथ-साथ मोर पंख, देवदार, पीपल आदी के वृक्ष रोपे गए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएल केशवानी एवं सरिता रावत, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा पोखरियाल एवं वीरेंद्र पंवार, पैरा विधिक कार्यकर्ता रमेश इन्दवाण एवं दीपिका, प्रतिमा, सनम, सुशीला देवी, दिशा आदि महिलाओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा बताया गया कि अपने पास पड़ोस के अच्छे वातावरण के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है पेड़ मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,इसलिए हमें हर संभव वृक्षारोपण करने के पश्चात उनकी देखभाल करने की भी बहुत बड़ी जरूरत है। प्रधानाध्यापक वीएल केसवानी के द्वारा बताया गया की सभी छात्र विद्यालय परिसर में लगे वृक्षों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे एवं अपने घरों के आसपास में भी वृक्षारोपण करने में भी सहयोग करेंगे।

The post *उत्तरकाशी : वन विभाग के सहयोग से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में किया वृक्षारोपण* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1884/feed/ 0
उत्तरकाशी : दर्दनाक घटना – जंगल की आग बुझाने गये वनकर्मी की आग की चपेट में आने से मौत https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1854/ https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1854/#respond Thu, 18 Jun 2026 03:23:18 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66504   जयप्रकाश बहुगुणा  *पुरोला /उत्तरकाशी* टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के जंगल में लगी आग को बुझाने गये एक वनकर्मी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई…

The post उत्तरकाशी : दर्दनाक घटना – जंगल की आग बुझाने गये वनकर्मी की आग की चपेट में आने से मौत appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के जंगल में लगी आग को बुझाने गये एक वनकर्मी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है!वनकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हैं!
प्राप्त जानकारी के टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत सोहन_सिंह_रावत , जो ठड़ूग बीट में तैनात थे, बुधवार रात जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। रेंज अधिकारी पुरोला रेंज श्रीमती अमिता थपलियाल ने बताया की मृतक वनकर्मी तीन अन्य कर्मियों के साथ वनाग्नि को बुझाने के लिए गये थे, लेकिन देर रात को लगभग साढ़े आठ बजे के करीब उक्त वनकर्मी आग बुझाते समय वनाग्नि की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई!रेंज अधिकारी ने बताया कि उक्त वनकर्मी ने कुछ समय पूर्व ही पुरोला रेंज में ट्रांसफर होकर आया था!वनकर्मी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है!वनकर्मी की मौत पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लॉक प्रमुख सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों ने शोक ब्यक्त किया है!

The post उत्तरकाशी : दर्दनाक घटना – जंगल की आग बुझाने गये वनकर्मी की आग की चपेट में आने से मौत appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uncategorized/uttarkashi-1854/feed/ 0
*उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने सीमांत क्षेत्रों में सेना को वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया की समीक्षा की, अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश* https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1838/ https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1838/#respond Sat, 06 Jun 2026 10:31:12 +0000 https://uttrakhandexpress.com/?p=66331   जयप्रकाश बहुगुणा  *उत्तरकाशी* जिले के दुर्गम और भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत क्षेत्रों में देश की सुरक्षा को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के…

The post *उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने सीमांत क्षेत्रों में सेना को वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया की समीक्षा की, अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिले के दुर्गम और भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत क्षेत्रों में देश की सुरक्षा को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में सेना को विभिन्न रक्षा परियोजनाओं के लिए हस्तांतरित की जाने वाली वन भूमि के मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, वन विभाग और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से प्रत्येक लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांत क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और वन भूमि (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) से जुड़ी सभी तकनीकी व कागजी बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए ।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सेना की चौकियों और संपर्क मार्गों के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वन संरक्षण अधिनियम के तहत आने वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और जहां भी प्रतिपूरक वनीकरण के लिए भूमि की आवश्यकता है, उसे राजस्व विभाग के सहयोग से तत्काल चिन्हित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों तक सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।

The post *उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने सीमांत क्षेत्रों में सेना को वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया की समीक्षा की, अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश* appeared first on Uttrakhand Express.

]]>
https://uttrakhandexpress.com/uttarakhand/uttarkashi-1838/feed/ 0