
जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
ग्राम पंचायत बजलाडी़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को वन विभाग के सहयोग से पौध उपलब्ध कराई गई, जिसमें फूलों के पौधों के साथ-साथ मोर पंख, देवदार, पीपल आदी के वृक्ष रोपे गए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएल केशवानी एवं सरिता रावत, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा पोखरियाल एवं वीरेंद्र पंवार, पैरा विधिक कार्यकर्ता रमेश इन्दवाण एवं दीपिका, प्रतिमा, सनम, सुशीला देवी, दिशा आदि महिलाओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा बताया गया कि अपने पास पड़ोस के अच्छे वातावरण के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है पेड़ मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,इसलिए हमें हर संभव वृक्षारोपण करने के पश्चात उनकी देखभाल करने की भी बहुत बड़ी जरूरत है। प्रधानाध्यापक वीएल केसवानी के द्वारा बताया गया की सभी छात्र विद्यालय परिसर में लगे वृक्षों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे एवं अपने घरों के आसपास में भी वृक्षारोपण करने में भी सहयोग करेंगे।