
उत्तराखंड Express ब्यूरो
अल्मोड़ा
क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा में तपन कुमार दास,द्वितीय-कमान अधिकारी (कार्यवाहक उप-महानिरीक्षक) के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस-2026 “हर घर तिरंगा अभियान” एवं “वन्दे मातरम् अभियान” के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बेस अस्पताल अल्मोड़ा के डॉ॰आशीष जैन Pathologist, हेम चन्द्र बहुगुणा समाज कल्याण अधिकारी , नीलम अधिकारी नर्सिंग ऑफिसर कि ब्लड बैंक की टीम द्वारा जवानो को रक्तदान के महत्व को भी बताया गया । इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के 12 जवानो ने 12 यूनिट रक्तदान किया ।
कार्यक्रम में, श्री वीरेंद्र सिंह चौधरी(उप-कमांडेंट),श्री रविनन्द झा(उप-कमांडेंट), श्री राजकुमार (सहायक कमांडेंट),अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य बल कर्मियों ने हर्षोउल्लास के साथ प्रतिभाग किया |