*हादसा : देर रात को गहरी खाई में गिरा आल्टो वाहन, एक ब्यक्ति की मौत, दो घायल, एसडीआरएफ ने किया रेसक्यू*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

अल्मोड़ा

 

 

रविवार रात को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि हरणा-शीतला मार्ग पर एक आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के नेतृत्व में तथा SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त आल्टो वाहन संख्या UK04TA2441 में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। SDRF की दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दो घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु खैरना अस्पताल भिजवाया।

घायल व्यक्तियों का विवरण:

1. किशोर कुमार, उम्र 35 वर्ष।
2. कैलाश राम, उम्र 46 वर्ष।

दुर्घटना में *आनंद राम, पुत्र डूंगर राम, उम्र 55 वर्ष* की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *