उत्तराखंड Express ब्यूरो
चमोली
आज शुभ मुहूर्त में, पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ महादेव मंदिर के कपाट, शीतकाल हेतु, परम्परानुसार पूर्ण विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए।आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में, मंदिर के मुख्य पुजारी जी ने पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ अंतिम पूजा-अर्चना संपन्न की।इस दौरान वातावरण शिव भक्तों के “जयकारों” से गूंज उठा, जिनमें अगले वर्ष फिर से यात्रा शुरू होने की आशा भरी हुई थी।
कपाट बंद होने के उपरांत, भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली अपनी शीतकालीन गद्दीस्थल श्री गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। अब अगले छह महीनों तक, शीतकाल के दौरान, श्रद्धालु चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में कर सकेंगे।