जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी / उत्तरकाशी
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार
कालर/ डेल्टा द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र के ग्राम धोला गांव के पास में एक कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है उक्त वाहन में दो लोग सवार बताते गये है जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में लाया जा रहा है