उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे ग्राफिक एरा चिकित्सालय देहरादून द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे स्पेशलिस्ट डाक्टर की टीम मे डॉ रौतेला फिजिशियन, डॉ नीरज छाबड़ा ईएनटी स्पेशलिस्ट, डॉ सूरज मिश्रा आई स्पेशलिस्ट शामिल थे। जिनके द्वारा शिविर उपस्थित मे आये व्यक्तियों के, आंख कान ,नाक,गला,बी पी, शूगर, आदि की जांच की गयी । महाविद्यालय के अधिकांश प्राध्यापक एंव कर्मचारी एंव छात्र एंव छात्राओ द्वारा निशुल्क शिविर मे अपनी विभिन्न प्रकार की जांच करायी गयी जिसमे लगभग 50 से 60 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांचे शिविर के माध्यम से की गयी एंव निशुल्क दवाई प्राप्त की।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) राम अवतार सिंह ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरो के आयोजन के लिए ग्राफिक एरा चिकित्सालय देहरादून का धन्यवाद किया।