उत्तराखंड Express ब्यूरो
गौचर / चमोली
चार धाम यात्रा को आसान और अधिक सुलभ बनाने के लिए गौचर से बद्रीनाथ धाम तक एक नई हेलीकॉप्टर शटल सेवा शुरू की जा रही है । यह सेवा थंबी एविएशन द्वारा संचालित की जाएगी और 22 अप्रैल से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नागरिक उड्डयन विकास परिषद ने इस वर्ष गौचर – बद्रीनाथ के हेली शटल सेवा चलने का निर्णय लिया है। जिसमें हेलिकॉप्टर शटल का एक तरफा किराया प्रति यात्री ₹11,000 निर्धारित किया गया है। बद्रीनाथ शटल के लिए टिकटों की बुकिंग 18 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। प्रतिदिन लगभग 8 से 9 उड़ानें संचालित होंगी। जिनमें 40 से 50 तीर्थयात्रियों को ले जाया जा सकेगा।
गौचर से बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर शटल सेवा 22 अप्रैल से शुरू होगी, प्रतिदिन आठ से नौ उड़ानें होंगी। एक तरफा किराया 11 हजार रुपये तय किया गया है। बद्रीनाथ के लिए टिकटों की बुकिंग 18 अप्रैल से शुरू हो सकती है।