*उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 : बद्रीविशाल के लिये तेल कलश गाडूघड़ा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर से हुआ प्रस्थान*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

गौचर / चमोली

लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में महाभिषेक पूजा और बाल भोग अर्पित करने के बाद गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा डिमरी पुजारियों के सानिध्य में बद्रीनाथ के लिये प्रस्थान कर चुकी हैं।
सोमवार प्रातः श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों ने जय बदरी विशाल के जयकारों और गाडूघड़ा तेल कलश के साथ श्री बदरी नाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान तेल क्लश यात्रा के श्री टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर में पहुंचने पर मंहत योगेशानंद महाराज ने पूजा अर्चना तथा विद्यापीठ, सिमली में पहुंचने पर ग्राम प्रधान डिम्मर विनीता देवी, शशि देवी, संतोषी खंडूड़ी, भुवनेश्वरी खंडूड़ी, रंजना देवी आदि ने भजन- कीर्तन करते हुए तेल कलश यात्रा का स्वागत किया। तथा श्रद्धालुओं ने तेल कलश के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
केंद्रीय पंचायत के वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन प्रसाद डिमरी, प्रकाश चंद्र डिमरी ने बताया कि गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा सिमली से कर्णप्रयाग में मां उमा देवी की पूजा-अर्चना करने के बाद उमट्टा, लंगासू, नंदप्रयाग, चमोली, बिरयी, पाखी, रवि ग्राम होते हुए रात्रि प्रवास के लिए नसृंह मंदिर ज्योतिर्मय पहुंची। बताया कि 21 अप्रैल को ज्योतिर्मठ से गाडू घड़ा तेल कलश, शंकराचार्य की गद्दी, रावल जी रात्रि प्रवास के लिए योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। और 22 अप्रैल को तेल कलश उद्वव और कुबेर भगवान की डोली, आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी रात्रि प्रवास के लिए श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगें। तथा 23 अप्रैल को प्रातः 6.15 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर गाडूघड़ा तेल कलश, भगवान उद्वव और कुबेर जी की डोली को मंदिर के गर्भगृह में प्रतिस्थापित कर दिया जाएगा।
यात्रा में डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, भगवती प्रसाद, टीका प्रसाद, हर्षवर्धन, संजय डिमरी, डा. हिमांशु, आशीष डिमरी, मुकेश, हेमचंद्र डिमरी आदि मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *