उत्तराखंड Express ब्यूरो
चमोली
उत्तराखंड में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनायें कम नहीं हो रही है, आज चमोली जनपद अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के पास पैनी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला तीर्थयात्री आरती की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहे टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत 18 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को वाहन से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।