आसमानी आफत : मूसलाधार बारिस का कहर – स्कूल परिसर व दुकानों में घुसा मलवा, कई वाहन मलवे में दबे*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

उत्तराखंड में मानसून आने से पहले ही बारिस आफत बनकर बरसने लगी है!बृहस्पतिवार रात को नारायणबगड़ ब्लॉक मुख्यालय में जीआईसी परिसर के पीछे जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आए मलबे के सैलाब से जीआईसी परिसर में काफी नुकसान हुआ है। इण्टर कालेज परिसर तथा अस्पताल के बीचोंबीच बने नाले से आया मलबे का सैलाब हाईवे पर पसर गया।जिससे दर्जनभर दुकानों के अंदर मलबा भर गया और कई दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन मलबे में आंशिक रूप से डूब गए। रात को ही बारिश के कारण हाईवे के बंंद हो जाने से नारायणबगड़ बाजार के दोनों ओर वाहन फंस गए थे। सुबह बीआरओ ने जेसीबी मशीन से हाईवे पर आए मलबे को हटाकर हाईवे को सूचारू कर दिया।
वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से गौचर बाजार में भी जल भराव हो गया। यहां कई दुकानों में मलबा घुस गया। सुबह लोग अपनी दुकानों से मलबा साफ करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *